Ram Mandir: 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे केंद्र सरकार के दफ्तर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश राममय हो गया है. हर तरफ प्रभु श्रीराम के नाम की बयार बह रही है. नर हो या नारी, सभी भगवान श्रीराम की भक्ति में मगन हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा
इसी कड़ी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाल्फ डे) घोषित की है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

मालूम हो कि 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इस दिन पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इससे पहले ही अनुष्ठान भी शुरू हो गया है. सात दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version