“संसद रत्न” से सम्मानित हुए 17 उत्कृष्ट सांसद, जानिए किन-किन सांसदों को मिला अवार्ड

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sansad Ratna Award: शनिवार, 26 जुलाई को 17 उत्‍कृष्‍ट सांसदों को “संसद रत्‍न पुरस्‍कार-2025” से सम्‍मानित किया गया है. इन सम्‍मानों में चार विशेष जूरी पुरस्‍कार भी शामिल हैं, जो लगातार तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में उनके निरंतर योगदान को मान्‍यता देते हैं. सुप्रिया सुले, रवि किशन, निशिकांत दुबे और अरविंद सावंत  सहित 17 सदस्यों को लोकसभा में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए संसद रत्‍न दिया गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

किन-किन सांसदों को मिला पुरस्कार?

भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एन के प्रेमचंद्रन (रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (राकांपा-एसपी, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना, महाराष्ट्र) को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए. इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखा है. अन्य सम्मानित किए जाने वाले सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) , विद्युत बरण महतो (भाजपा) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा…

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”आज नई दिल्ली में 15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर माननीय सांसद एवं जूरी समिति के सह-अध्यक्ष भर्तृहरि महताब जी; संसद रत्न पुरस्कार समिति के संस्थापक एवं चेयरमैन के. श्रीनिवासन जी; राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष हंसराज जी व संसद रत्न पुरस्कार समिति की चेयरमैन प्रियदर्शिनी राहुल जी और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य भी इस आयोजन में उपस्थित रहे.”

ये भी पढ़ें :- Karnal: अखबारों में रहने के लिए देते हैं बयान, मनोहर लाल खट्टर ने राहुल पर बोला हमला

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version