कुछ लोगों ने पंजाब को समझ लिया है अपना एटीएम: स्वाति मालीवाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली चुनाव में बड़ी हार के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के सभी विधायकों को मंगलवार को दिल्ली में बुलाया है. पार्टी के अनुसार, बैठक में हार का विश्लेषण किया जाए. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इस मीटिंग से पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया. अपने पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ लिया है. रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा…

बता दें, दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनके मंत्रीगण और राज्य के आप विधायकों तथा सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक हो रही है. अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक पंजाब में पार्टी की इकाई में बढ़ रहे आंतरिक कलह के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों की समीक्षा के लिए तथा पंजाब के नेताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए भी है, क्योंकि इन नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार में सक्रिय भागीदारी की थी.

Latest News

FY26 Q3 Results: स्मॉलकैप कंपनियों की कमाई सबसे तेज, मिडकैप-लार्जकैप को छोड़ा पीछे

रिपोर्ट के अनुसार FY26 Q3 में स्मॉलकैप कंपनियों ने सबसे मजबूत आय वृद्धि दर्ज की. कई सेक्टरों में EPS बढ़ा, जबकि कुछ उद्योगों में गिरावट देखी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version