आंधी-बारिश और ओले…, यूपी-दिल्ली से हरियाणा-राजस्थान तक 11 राज्यों में आज से 2 दिन के लिए IMD का अलर्ट जारी 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather today: दिल्ली एनसीआर में आज से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 44-45 डिग्री के प्रचंड तापमान के बीच आज से आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने की भी चेतावनी है. इस दौरान यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 11-12 जून को बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है.

दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मॉनसून भी रफ्तार पकड़ते हुए बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की ओर बढ़ रहा है.

आज का मौसम

  • दिल्ली में 11-12 जून को बारिश
  • उत्तराखंड में 11-12, 13 से 14 जून
  • पूर्वांचल में 10 से 13 जून
  • पंजाब, हरियाणा 11 से 13 जून
  • पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 जून को
  • पश्चिमी राजस्थान में 14 से 16 जून
  • हिमाचल में भी 14 से 16 जून तक

दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते भी मौसम बदला रहेगा, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 13 से 15 जून के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को कहीं-कहीं ओले पड़ने का भी अलर्ट है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी चलने की चेतावनी भी है.

राजस्थान का मौसम

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जबकि पश्चिमी राजस्थान में 11 से 16 जून तक बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में 11-12 जून और 13 से 16 जून तक बारिश के आसार हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून और 14 से 16 जून तक बारिश होने का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कई जगहों पर 12 से 14 जून के बीच हल्की से तेज बारिश होने का संकेत हैं.

मॉनसून रेन अलर्ट

बात करें मॉनसून की तो यह महाराष्ट्र के हरनाई, सोलापुर, कर्नाटक के कलबुर्गी, नांदयाल और केरल और तमिलनाडु के इलाकों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं. ऐसे में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में मॉनसून की बारिश के बाद चंडीगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून पहुंच सकता है. बंगाल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा आदि में भी भारी बरसात होने वाली है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version