Weather Update Today: Delhi-NCR में मौसम रहेगा सुहाना, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, केरल में बरसेंगे बदरा

Must Read

Weather Update Today: Delhi-NCR में आज आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. IMD के अनुसार, 2 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. IMD के मुताबिक, 1 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं पश्चिमी UP में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

IMD की माने तो आज केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है. IMD के मुताबिक, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

देश के कई राज्यों में मॉनसून के आसार

IMD के अनुसार, आज पूर्वोत्तर अरब सागर, केरल-कर्नाटक तटों और आस-पास के पूर्वी मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप और अंडमान सागर और मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवा (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है. 55-65 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This