‘ईरान के साथ रूस का जारी रहेगा समर्थन’, ट्रंप की चेतावनी के बीच पुतिन ने दिया बयान

Must Read

US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रूस ने ईरान के नए नेतृत्व के प्रति खुला समर्थन जताया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया है कि रूस ईरान के साथ अपने पक्के समर्थन और मित्रता को जारी रखेगा. यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखेगा.

विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे

पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट करेंगे. क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस तेहरान के साथ अपनी एकजुटता बनाए रखेगा. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने पिता के कार्यों को सम्मान के साथ जारी रखेंगे और मुश्किल हालात में ईरान के लोगों को एकजुट करेंगे.

इजरायली हमलों के दौरान मौत

ईरान के लंबे समय तक सर्वोच्च नेता रहे Ali Khamenei की 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने की चर्चा तेज थी और अंततः उन्हें इस पद पर चुना गया. विश्लेषकों के अनुसार पुतिन का यह संदेश संकेत देता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच रूस ईरान के साथ अपने रणनीतिक संबंध मजबूत बनाए रखना चाहता है.

टकराव और कूटनीति दोनों तेज

इस घटनाक्रम से वैश्विक राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है, जिसमें अमेरिका, इजराइल, रूस और ईरान के बीच टकराव और कूटनीति दोनों तेज हो सकते हैं. मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और चल रहे युद्ध के बीच दिसंबर के बाद पहली बार ट्रंप और पुतिन में फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और चल रहे ईरान युद्ध पर विस्तार से चर्चा की. क्रेमलिन के मुताबिक इस कॉल के दौरान पुतिन ने ईरान युद्ध को जल्दी खत्म करने के लिए कई राजनीतिक और कूटनीतिक प्रस्ताव साझा किए.

इसे भी पढ़ें. NCERT Judiciary Chapter Controversy: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी, किताब से हटाया विवादित अध्याय

Latest News

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को...

More Articles Like This