Pakistan: पहली बार पाकिस्तान सरकार ने मानी इंटरनेट में गड़बड़ी की बात, रिपोर्ट्स में…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पहली बार पाकिस्तान की सरकार ने माना है कि वह अपने वेब मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, ताकि साइबर सुरक्षा की चुनौतियों से निपटा जा सके. दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान में इंटरनेट की समस्या बनी हुई है और लाखों लोग इंटरनेट में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं. खासकर, मोबाइल इंटरनेट में सबसे ज्यादा दिक्कते आ रही है. हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से इसे लेकर अनभिज्ञता जताई जा रही थी या फिर इसे टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं को जिम्मेदार बताया जा रहा था.

आईटी मंत्री ने बताया
अब गुरुवार को सूचना तकनीक पर पाकिस्तानी सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक के बाद आईटी और टेलीकम्युनिकेशन मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी से रिपोर्ट मांगी है. ख्वाजा ने कहा, ‘इंटरनेट धीमा नहीं होना चाहिए. हम 5 जी तकनीक पाकिस्तान में लाने की बात कर रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि उच्च गति की इंटरनेट स्पीड को लेकर बातचीत चल रही है.’

चर्चाएं हैं कि पाकिस्तान सरकार फायरवॉल सिस्टम को इंस्टॉल कर रही है. जब इसे लेकर मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार एक वेब मैनेजमेंट सिस्टम संचालित कर रही है और सिस्टम अब अपग्रेड हो चुका है. हालांकि, उन्होंने इसे रूटीन काम बताया और कहा कि इससे इंटरनेट की स्पीड बेहतर होगी. हालांकि, इसे लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी. पाकिस्तान में इंटरनेट संबंधी समस्या पुरानी है. यही वजह है कि लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें इंटरनेट पर प्रतिबंध को खत्म कर तत्काल इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की मांग की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version