PM Modi in Telangana: भद्रकाली मंदिर में PM मोदी ने की पूजा, राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात

Must Read

PM Modi in Telangana: पीएम मोदी आज तेलंगाना के वारंगल के दौरे पर हैं. सुबह तेलंगाना के वारंगल पहुंचने के बाद उन्होंने भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन किया. पीएम मोदी लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले पीएम मोदी जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि, इस साल चुनावी राज्य तेलंगाना की पीएम मोदी की यह तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने जनवरी-अप्रैल में भी तेलंगाना का दौरा किया था.

प्रधानमंत्री तेलंगाना में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला रखेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री की वारंगल में होने वाली जनसभा को लेकर तेलंगाना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. वारंगल के पुलिस आयुक्त एवी रंगनाथ ने कहा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This