Amethi में डबल मर्डर से हड़कंप: भाभी- भतीजे की हत्या, आरोपी चाचा परिवार समेत फरार

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में धान के खेत में जहरीले दवा डालने के विवाद में युवक ने पत्नी और अपनी बेटी के साथ मिलकर भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मां- बेटे की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा और उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया है.

एक साथ हुई दो हत्याओं से हड़कंप

गंभीर रूप से घायल दोनों  को इलाज के लिए मुसाफिरखाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. गुरूवार को एक साथ हुई दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है. सूचना पर कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है. शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही चल रही है. जानकारी के मुताबिक, मुसाफिरखाना क्षेत्र में रुदौली गांव स्थित खेत में मां रामवती (45) बेटे आकाश (19) काम करने गए थे.

सगे चाचा ने परिवार के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया

वहीं पर उनके सगे चाचा ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी- डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मां- बेटे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इधर, मां- बेटे की हत्या कर आरोपी चाचा और उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को धान के खेत में जहरीले दवा डालने को लेकर विवाद हुआ था.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है. वारदात को अंजाम देने वाला रामराज अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है. घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढें. रेप केस में फंसे क्रिकेटर Yash Dayal पर कानूनी शिकंजा, आज इलाहाबाद HC में होगी अहम सुनवाई

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version