Ayodhya News: सीएम योगी ने चार दिवसीय रामायण मेले का किया उद्घाटन, बोले- ‘अपराधी गुंडों के संरक्षण के बिना सपा…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन किया. यह मेला 5 से 8 दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में आयोजित किया जा रहा है, जहां भक्ति, गीत-संगीत और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा. बता दें कि सीएम योगी सुबह अयोध्या पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई.

अयोध्या ने हजारों वर्षों से विश्व मानवता का मार्ग किया प्रशस्त

जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाहोत्सव में भी सीएम योगी के शामिल होने की संभावना है. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, अयोध्या सनातन धर्म की पावन पूरी में से प्रथम पूरी है. हजारों वर्षों से विश्व मानवता का मार्ग अयोध्या ने प्रशस्त किया. अयोध्या एक ऐसी भूमि जहां कोई युद्ध करने का साहस नहीं कर सकता. उन्‍होंने कहा, पिछले वर्ष जनवरी में पीएम मोदी के हाथों 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए.

अयोध्या सांस्कृतिक रूप से विश्व में बढ़ रहा है आगे- सीएम योगी

पीएम ने अयोध्या के नागरिकों के प्रति अपना अनुराग व्यक्त किया था. अयोध्या ने उनके साथ न्याय नहीं किया. लेकिन, श्रीराम ने हर प्रकार का संरक्षण दिया. सीएम योगी ने कहा, अयोध्या सांस्कृतिक रूप से विश्व में आगे बढ़ रहा. रामायण सीरियल को लोग देखने के लिए एक घंटे टीवी के सामने बैठते थे. डॉक्टर लोहिया ने रामायण उत्सव कार्यक्रम देश में प्रारंभ किए थे, जिसके मन में राम और जानकी के प्रति समर्पण नहीं है, उनको त्याग देना चाहिए.

राजीनीति में आदर्शवादी थे डॉ लोहिया

सीएम योगी ने आगे कहा, डॉ लोहिया राजीनीति में आदर्शवादी थे. समाजवादी पार्टी परिवारवादी है. अपराधी गुंडों के संरक्षण के बिना यह उसी तरह तड़पते हैं, जैसे पानी बिना मछली. लोहिया के नाम पर राजनीति करेंगे लेकिन उनके आदर्श नहीं मानते.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version