Ayodhya: CM योगी बोले, सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या को एक हजार 4 करोड़ 74 लाखूदज 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं.

सीएम ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है. आज भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है.

अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचने का काम किया है वो आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं. अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है, बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है.
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में बने सुरक्षा और विकास के माहौल का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं. अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है. डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो.

अयोध्या के दीपोत्सव से सपा मुखिया और पाकिस्तान को तकलीफ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव से रामभक्तों को खुशी होती है, पर इससे सिर्फ दो लोगों को तकलीफ होती है एक सपा के मुखिया को दूसरे पाकिस्तान को. क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दिया मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की सामर्थ्य भी रखता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव से सपा को इसलिए तकलीफ होती है, क्योंकि ये अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं, क्योंकि अंधेरे में ही डकैती डालने का काम करते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This