Ayodhya: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई. मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए.

राम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में हुई. गंगा दशहरा के दिन इसका सिद्ध योग भी बन रहा था. इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसके पहले सुबह 6 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ. सभी देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा.

cm yogi

प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजने लगी. ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया. सीएम योगी ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया. इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया. राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया. इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे. इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इससे पहले सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया. सीएम तय समय पर सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंच गए थे. रामकथा पार्क में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की.

Latest News

IPL 2026: अपने होम ग्राउंड पर KKR से भिड़ेगी SRH, जानें हेड टू हेड में कौन आगे

IPL 2026 KKR Vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को सीजन का 45वां मैच राजीव गांधी...

More Articles Like This