Ayodhya News: दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, किए दर्शन-पूजन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: शुक्रवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे. उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. आपको बता दें कि 19 दिनों के अंदर वे दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं. इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे.

महानायक ने गेट नंबर-11 से राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर-11 से अमिताभ बच्चन ने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा-अर्चना की. मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया. ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया. रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं. वे सिविल लाइन स्थित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version