अलीगढ़ में राम मंदिर के लिए बन रहा अनोखा ताला-चाबी, वजन और लंबाई जान हो जाएंगे हैरान

प्रकाश सिंह/अलीगढ़ः अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लोकार्पण की तैयारी तेज हो गई है. जितना भव्य अयोध्या का राम मंदिर बन रहा है, उसी के हिसाब से अलीगढ़ में ताला भी बनाया जा रहा है. बता दें कि अलीगढ़ के ज्वालापुर निवासी कारीगर पिछले 3 साल से अयोध्या के राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला तैयार करने में जुटे हैं. ताला कारीगर दंपती इस साल के अंत में राम मंदिर प्रबंधन को यह विशालकाय ताला चाबी उपहार में देने की योजना बना रहे हैं, लेकिन धन अभाव के कारण इन्हें ताला बनाने में देरी हो रही है.

ताले के निर्माण में हो रही देरी!
आपको बता दें कि राम मंदिर में लगने वाला ताला अलीगढ़ में तैयार होने की खबरें पिछले दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है. यहां थाना क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी गली नंबर पांच निवासी सत्य प्रकाश शर्मा सन 2022 से अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के लिए 400 किलो वजन का ताला तैयार कर रहे हैं. ताले की चौड़ाई 4.30 फीट ऊंचाई 10 फीट और मोटाई 9.5 इंच है. ताला कारीगर आर्थिक अभाव के कारण ताला तैयार नहीं कर पा रहे हैं.

CM और PM से लगाई मदद की गुहार
इसके लिए उन्होंने स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से भी गुहार लगाई, लेकिन श्री राम का नारा और गुणगान करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि ने ताला कारीगर को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद करने में असमर्थता जताई है. वहीं जिला प्रशासन ने भी ताला तैयार करने के लिए कोई भी मदद देने से इनकार कर दिया है. वहीं ताला कारीगरों ने प्रदेश के श्री राम का गुणगान करने और सनातन समर्थक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पत्राचार कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आज तक उनको कोई मदद नहीं मिल पाई है.

जानिए क्या कहा ताला कारिगर ने
ताला कारीगर ने बताया कि ताला बनाने का उनका उद्देश्य है कि एक तो प्रभु श्री राम के चरणों में उनका समर्पण और इस ताला के निर्माण से देश और दुनिया में देश का नाम ऊंचा करना है. इस संबंध में उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मांगी है, लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय से जब उनकी बात हुई तो उन्होंने उनसे कहा कि आप ताले स्टैंड ना बनवाएं सिर्फ ताले का ही निर्माण करें. अब देखना है कि भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर के लिए अलीगढ़ का कारीगर धन अभाव के बावजूद कब तक अपना ताला तैयार कर प्रभु राम को समर्पित कर पाता है.

ये भी पढ़ेंः Monsoon Destinations: भारत की ये 7 सबसे खूबसूरत और सस्ती जगह, मानसून में मस्ती को कर देगी दोगुना

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version