Monsoon Destinations: भारत की ये 7 सबसे खूबसूरत और सस्ती जगह, मानसून में मस्ती को कर देगी दोगुना

Monsoon Destinations: मॅानसून का सीजन चल रहा है अगर आप कहीं घुमने के लिए डेस्टिनेशन प्लान कर रहे हैं. तो हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मॅानसून के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है. कोहरे से ढके पश्चिमी घाट और समुद्री तट मानसून की बारिश को और भी हसीन बना देतें हैं. आइए बताते हैं…

राजस्थान
रेगिस्तानी झलक के लिए फेमस राजस्थान में ऐसी कई जगहें हैं. जो खूबसूरत होने के साथ साथ बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस में शामिल हैं. जयपूर, उदयपूर, जोधपूर और जैसलमेर जैसे शहर मॅानसून के सीजन में और भी खूबसूरत हो जाते हैं. इस स्थान पर आप कम बजट में भी घूम सकते हैं.

गोवा
लहराते हुए नारियल के पेड़, कॉलोनियर हेरिटेज, पुर्तगालियों की इमारतें, स्वादिष्ट व्यंजन और समुंद्री तट गोवा की खूबसूरती है. गुलाबी आसमान और बारिश में बाईक की सैर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती है. सबसे खास बात है इसका बजट कम बजट में गोवा से खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस आपको कहीं नहीं मिलेगा.

माजुली, असम
असम में दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली सदियों से सांस्कृतिक केंद्र रहा है. अगर आप भी सांस्कृतिक केंद्र देखने के शौकीन है तो आप यहां जा सकते हैं.

मेघालय
बादलों का घर कहा जाने वाला मेघालय पहाड़ों से घिरा हुआ है. नदियां, झरने, और पहाड़ों के ऊपर से हरियाली का अद्भुत नजारा वाकई कमाल का दिखता है. मॅानसून में यह नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. बरसात के सीजन में आप यहां घूम सकते हैं.

कोंकण कोस्ट
मुंबई से गोवा तक दक्षिण की ओर चलने वाली एक तटरेखा कोंकण तट (कोंकण कोस्ट) खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए जानी जाती है. समुद्र तट, हरे धान के खेत, रोलिंग हिल्स और किलों के खंडहर कोंकण तट को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं. मुंबई से गोवा तक दक्षिण की ओर स्थित ये जगह मॅानसून में बेहद खूबसूरत हो जाती है.

लद्दाख
पहाड़ी दर्रे, तेज हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ये जगह आपको जन्नत का एहसास दिलाएगी. लद्दाख टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है. मॅानसून में घूमने के लिए लद्दाख से बेहतर शायद ही कोई जगह हो.

कुर्ग
समुद्र तल से लगभग 900 मीटर से 1715 मीटर की ऊंचाई पर कर्नाटक के दक्षिण-पश्चिम भाग में पश्चिम घाट के पास एक पहाड़ पर स्थित जिला है जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. दुब्बारे एलीफैंट कैंप, तल कावेरी, कुक्के सुब्रमण्यम, कासरगोड और कन्नूर जैसे कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं. आपको मॉनसून में एक बार यहां जरुर जाना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः बारिश में चटनी के साथ बनाएं चटपटे पकौड़े, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version