Basti News: नफरत फैलाने का माध्यम बनता जा रहा सोशल मीडियाः CM योगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्या भारती के नए प्रकल्प का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौक पर सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म का सोसाइटी में दुरुपयोग हो रहा है. इस प्लेटफार्म का उपयोग अच्छी शिक्षा के लिए किया जाना था. कोरोना काल में जगह-जगह से ऑन लाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई. यह इसका सकारात्मक पक्ष है.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया गलत ग्रुप बनाकर जातियों के बीच गाली-गलौज करने का माध्यम बनती जा रही है. फेक ग्रुप बनाकर नफरत फैलाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है.  टेक्नॉलोजी को अपने अनुरूप ढालने का दायित्व हमारे ऊपर है. उसे समाज लोक कल्याण के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर काम करना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है. हमारे पास सब कुछ है, लेकिन हम भाग्य के भरोसे छोड़े हुए हैं. जिसे बीमारू कहा जाता था, आज वही उत्तर प्रदेश विकास का इंजन बन गया है. आज से चार सौ वर्ष पहले भारत में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था थी.

मगर भारत के आजाद होने तक इतना लूटा गया कि वह कमजोर होता गया. भारत को तोड़ा गया, उसकी विरासत को लूटा गया. विदेशी ताकतें देश के लोगों को हतोत्साहित करते थे. जिसका असर यह हुआ कि लोग हेय दृष्टि से देखने लगे थे. सालार मसूद को जगह-जगह पूछने लग गए, लेकिन सुहेल देव महाराज को भूलते गए. स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पैरवी करते हुए सीएम ने कहा कि विदेशी कंपनियों को जाने वाला पैसा आतंकवादियों तक आता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This