गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया. शहर पहुंचते ही स्थानीय गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया. पूरे स्वागत समारोह में जोश, ऊर्जा और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जिससे गोरखपुर की मेहमाननवाजी की झलक साफ नजर आई.

जनसमर्थन और उत्साह का दिखा अनोखा संगम

इस स्वागत समारोह में शहर के कई प्रमुख लोग शामिल रहे, जिनमें शिक्षक नेता और वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय राय ‘दिग्गु’, पत्रकार आलोक राय, राजू राय (ट्रांसपोर्ट नगर), युवा नेता गौरव राय (लालपुर), आकाश राय पहलवान, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री नीरज शाही, धीरज राय, वैभव राय गोलू, विपिन राय, नन्हे राय और आशीष राय ‘रूद्र’ समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर CMD उपेंद्र राय का स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं.

 Bharat Express CMD Upendrra Rai

CMD उपेंद्र राय ने जताया आभार

इस गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत CMD उपेंद्र राय ने गोरखपुरवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और इससे उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की ऊर्जा मिलती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत एक्सप्रेस अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर कायम रहेगा.

निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता पर जोर

CMD उपेंद्र राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस हमेशा निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का जनसमर्थन मीडिया संस्थानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे पत्रकारिता की साख और जिम्मेदारी दोनों मजबूत होती हैं.

यह आयोजन न केवल एक स्वागत समारोह था, बल्कि मीडिया और आम जनता के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक भी बना. कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब पत्रकारिता ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ की जाती है, तो उसे जनता का भरोसा और समर्थन जरूर मिलता है.

लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प

CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा कि भारत एक्सप्रेस आगे भी सटीक, विश्वसनीय और आम जनों की खबरें देने के अपने संकल्प को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करना भी है.

स्‍वागत करने वालों में शिक्षक नेता वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय राय दिग्गु, आलोक राय पत्रकार, राजू राय ट्रांसपोर्टनगर, युवा नेता गौरव राय लालपुर, आकाश राय पहलवान, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री नीरज शाही, धीरज राय, वैभव राय गोलू , विपिन राय, नन्हे राय, आशीष राय, रूद्र। महेंद्र सिंह, आशीष सिंह, पवन सिंह, रामेंद्र यादव, दीप दुबे, शैलेंद्र पाठक सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल रहें.

यह भी पढ़े: लखनऊ में तहलका संवाद का आयोजन, एआई और फेक न्यूज पर CMD उपेंद्र राय ने दी बड़ी चेतावनी

More Articles Like This

Exit mobile version