अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दर्शन-पूजन कर की लोकमंगल की कामना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Dr Rajeshwar Singh News: यूपी की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के दौरान आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. बता दें कि बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है और उनकी पूजा से सभी कष्टों का निवारण होता है. इस दिन भक्तजन हनुमान मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.
इसी बीच 25 जून को आखिरी बड़े मंगल के मौके पर सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अलीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ रामेश्वर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी के अलावा अन्य पारिवारिक लोग भी मौजूद रहे.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-
“उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान।”
पावन मंगलवार के अवसर पर बड़े भाई श्री रामेश्वर सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी जी एवं अन्य परिवारिक मित्रों के साथ अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में आराध्य देवों के दर्शन पूजन कर लोकमंगल की कामना की!

Read Latest News

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version