कैबिनेट बैठक आजः लोकतंत्र सेनानियों को कैशलेस इलाज की सुविधा पर लग सकती है मुहर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक आज होगी. उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी. यह प्रस्ताव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पास होने की पूरी संभावना है.

इसके अलावा मक्का क्रय नीति भी पास होने की संभावना है. परिवहन, ऊर्जा, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, उच्च शिक्षा, नमामि गंगे और आबकारी विभाग सहित कई विभागों के एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा व कैबिनेट की हरी झंडी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों आदि को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है. साचीज की ओर से इसके लिए पोर्टल तैयार करने के बाद 4 जून को नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर बताया है कि 4 जून को दोपहर 12 बजे से साचीज द्वारा इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि संबंधित कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की प्रक्रिया को गति दी जा सके.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version