राम मंदिर के चढ़ावे में गबन का मामला: अयोध्या पहुंची SIT, टीम ने शुरू की जांच प्रक्रिया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले की जांच शुरु हो गई है.श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितता के मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय एसआईटी सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 53 मिनट पर अयोध्या पहुंची. टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया था. रविवार को अवकाश होने की वजह से टीम सोमवार को अयोध्या पहुंची.

शासन की ओर से एसआईटी को सात दिनों के अंदर प्रारंभिक आंतरिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, जबकि 15 दिनों के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी. टीम मामले से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की बारीकी से जांच करेगी. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस प्रकरण को लेकर अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच और उसकी अंतिम रिपोर्ट पर लगी हैं.

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी के अयोध्या पहुंचने की खबर के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अस्वस्थ बताए जा रहे हैं. ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा चिकित्सकीय परामर्श के लिए केरल गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय को जुकाम के साथ शुगर बढ़ने की शिकायत है, जिसके चलते वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. अनिल मिश्रा आंखों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए केरल गए हैं.

Latest News

Iran-US डील के बीच अच्छी खबरः होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा पहला बड़ा LNG टैंकर

LNG Tanker Disha: भारत के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित...

More Articles Like This