CM योगी ने की संगम घाट की सफाई, डिप्टी CM सहित कई मंत्री रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ 2025 की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान सीएम ने महाकुम्भ नगर के अरैल घाट पर सफाईकर्मियों के साथ मिलकर घाट की साफ-सफाई की और गंगा तट पर स्नानार्थियों द्वारा छोड़े गए वस्त्र आदि को साफ करने में अपने मंत्रियों के साथ श्रमदान किया.

सीएम योगी ने साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना
मुख्यमंत्री ने जल में मौजूद छोड़े गए वस्त्रों को निकालकर महाकुम्भ के उपरांत पूरे मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए अभियान का शुभारंभ किया. सफाई कार्य के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने जेटी से साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया. संगम पहुंचकर सीएम योगी ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य रूप में मौजूद मां सरस्वती का विधिवत पूजा-अर्चना किया.

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंत्रिगणों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी और लोक कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री योगी ने संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं का भी अभिवादन किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version