CM Yogi Hathras visit: हाथरस में 23 जून को होगी CM योगी की जनसभा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Hathras visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस आ रहे हैं. वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उनकी जनसभा कराने के लिए प्रशासन ने सभास्थल के लिए जगह चिन्हित कर ली है.

सीएम योगी के हाथरस आने की पुष्टि डीएम अतुल वत्स ने की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 23 जून को हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनका विस्तृत कार्यक्रम एक-दो दिन में प्रशासन को मिलने की उम्मीद है.

डीएम ने बताया कि जनसभा के लिए संभावित जनसभा स्थल की तलाश प्रशासन कर रहा है. सलेमपुर के पास जनसभा कराने को लेकर प्रशासन विचार कर रहा है. मुख्यमंत्री के आने की खबर से पुलिस और प्रशासन में खलबली मची है. मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक भी ले सकते हैं. प्रशासन ने सीएम योगी के आगमन को लेकर विकास कार्यों की बुकलेट बनाना भी शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का अभी तक कार्यक्रम जनसभा का है. प्रशासन को उनके विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार है.

डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनसभा के प्रस्तावित स्थल सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट और आम जनता के बैठने की व्यवस्था को लेकर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version