CM Yogi Kushinagar: कुशीनगर में बोले CM योगी- माफिया और मच्छर, दोनों को खत्म किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Kushinagar: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

सीएम योगी इसके बाद जनपद गोरखपुर में ₹20.35 करोड़ की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे.

इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी फैलाते थे. इन दोनों को प्रदेश से खत्म किया.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जंगल पार्टी का आतंक था. ना सड़क थी, ना नौकरी थी. किसान और युवा सब लोग परेशान थे. पहले यूपी में माफिया का बोलबाला था, लेकिन अब जंगलराज खत्म हुआ.

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This

Exit mobile version