CM योगी आज करेंगे पदयात्रा, बोले- लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.

हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस व इंडी गठबंधनः सीएम योगी

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है. इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.

आज गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पदयात्रा करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा.

मुख्यमंत्री ने एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया तो दूसरी तरफ देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Latest News

‘अब मैं राजनीतिक ‘पंडित’ बनकर हार जीत पर अपनी राय दूंगा’, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘वीटो’ लिखा कैप भी की पोस्ट

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने...

More Articles Like This

Exit mobile version