जन्माष्टमी पर मथुरा जाएंगे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, करोड़ों की देंगे सौगात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi: आज से दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा आएंगे. उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. वह दोपहर एक बजे वृंदावन पहुंचेंगे. यहां पौधरोपण के बाद विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के साथ 1051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. इसमें 167 नई परियोजनाएं शामिल हैं.

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी शाम को सात बजे वृंदावन से पानीगांव मार्ग पर 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भक्ति स्तंभों का भी निरीक्षण करेंगे. रात को वह वेटेरिनरी विवि के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे. 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे. यहां वह गोपूजन करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे. इसके बाद सीएम यहां से रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अधिकारी मार्गों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दे रहे हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सीएम के दौरे पर कड़ी रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी के दौरे पर मथुरा-वृंदावन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. सीएम के कार्यक्रम स्थलों और उनके आवागमन वाले मार्गों पर पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन और अन्य प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. संदिग्धों पर नजर रखने के लिए चेकिंग और निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version