CM Yogi Visit: आज गोरखपुर जाएंगे सीएम योगी, जानिए CM का पूरा शेड्यूल

CM Yogi Visit: तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आएंगे. सीएम क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और दूसरे दिन रविवार की शाम श्री झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

सीएम योगी शनिवार की शाम आएंगे. करीब पौने पांच बजे वह तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस दौरान वह उपस्थित लोगों को आशीर्वचन देंगे. कार्यक्रम में सांसद रवि किशन और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे.

सीएम योगी 16 जुलाई की सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं. दिन के कार्यक्रम की सूचना अभी नहीं दी गई है. शाम को मुख्यमंत्री गोरखनाथ पुल के पास भगवान श्री झूलेलाल जी के नवीन मंदिर का उद्घाटन करेंगे. सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद लखनऊ जा सकते हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version