CM सीएम योगी आज 1228 नर्सिंग अफसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, इन मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी लखनऊ में 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. अन्य, 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे.

लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा. चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, इन नियुक्तियों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी. यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की गई है.

नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को यहां मिलेगी तैनाती

नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा, बदायूं आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और झांसी के मेडिकल कॉलेजों के साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों में 1097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं.

Latest News

Market Cap Crash: एचडीएफसी बैंक समेत टॉप कंपनियों का 1 लाख करोड़ डूबा, Airtel-SBI में तेजी

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप कंपनियों का मार्केटकैप 1 लाख करोड़ से ज्यादा घटा, जबकि Airtel और SBI में तेजी रही.

More Articles Like This

Exit mobile version