UP News: सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज, क्रूज और पांच सितारा होटल का करेंगे शुभारंभ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शुक्रवार) को दो दिवसीय दौरे पर गोरक्षनगरी जाएंगे. इस दौरान वह महायोगी गोरखनाथ विवि. में राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘बायोनेचर कॉन-2023’ में शामिल होंगे. साथ ही रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज और पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट का शुभारंभ भी करेंगे.

इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे. इस संगोष्ठी में 12 प्रांतों के वैज्ञानिक-विशेषज्ञ 15 से 17 दिसंबर तक गहन मंथन करेंगे. इसके बाद सीएम योगी दोपहर 2:30 बजे रामगढ़ताल रोड पर बने पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट का लोकार्पण करेंगे.

इसके बाद, सीएम योगी आदित्‍यनाथ शाम साढ़े चार बजे रामगढ़ताल में उतारे गए क्रूज का लोकार्पण करेंगे. वह क्रूज पर बैठकर रामगढ़ताल की सैर भी कर सकते हैं. इसके बाद शनिवार को सीएम योगी जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों से मिलेंगे.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो राजस्थान में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version