CM Yogi: योगी आद‍ित्‍यनाथ को मिला सबसे तेज CM का पुरस्कार, जताया आभार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में जनता का स्नेह मिला है. एक निजी मीडिया चैनल के सर्वेक्षण में उन्हें सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में सम्मानित किया गया है. इसको लेकर सीएम ने जनता द्वारा दिए गए स्नेह के प्रति आभार जताया है.

अपने वीडियो संदेश में सीएम योगी ने कहा
अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि निजी चैनल द्वारा जनता की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे तेज व्यक्तित्व के चयन का कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है. मुझे अवगत कराया गया है कि जनता द्वारा सर्वाधिक मत देकर सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में मेरा चयन किया गया है. इस स्नेह के लिए जनता के प्रति आभारी हूं. जनता की आवाज सामने लाने वाले ऐसे सर्वेक्षण के लिए हृदय से आभार जताता हूं.

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आकार ले रहा है. यह सम्मान प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन, विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर सुधी जनता की मुहर है.

Latest News

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण वर्षगांठ जश्न का बलूच संगठनों ने क‍िया व‍िरोध, 28 मई को बताया पहचान मिटाने की याद दिलाने वाला दिन

Pakistan:  पाकिस्तान के एक प्रमुख बलूच छात्र संगठन ने बलूचिस्तान के चगाई जिले में किए गए परमाणु परीक्षणों की 28वीं...

More Articles Like This

Exit mobile version