अयोध्या पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक: हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, बोले…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को अयोध्या में को एक होटल के उद्घाटन मौके पर पहुंचे. यहां डिप्टी सीएम ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया. प्रदेश के कल्याण और विकास के साथ लोगों के हित के लिए प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में कामना की है. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव घोषित होंगे, भाजपा की विजय सुनिश्चित है.

यहां डिप्टी सीएम को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा. अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महाकुंभ से लौटने वाले दर्शनार्थियों के साथ मकर संक्रांति और बसंत पंचमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

समर्थकों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया
एयरपोर्ट पर मौजूद सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अयोध्या में आने वाले समय में होने वाले मेलों के लिए उपमुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए हैं, इनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा. एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम के करीबी करुणाकर पांडेय ने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता करुणाकर को मिल्कीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की जिम्मेदारी सौंपी.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version