लोक भारती के तत्वावधान में दर्जनों लोगों ने शिवरामपुर घाट पर की साफ-सफाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: लोक भारती के तत्वावधान में दर्जनों स्वयंसेवकों ने गंगा किनारे शिवरामपुर घाट पर रविवारीय अभियान के तहत करीब दो घंटे तक साफ-सफाई की. इस क्रम में नगर व आसपास क्षेत्रों के दर्जनों लोग गंगा तट पर फैले कूड़ा-कचरा व मुख्य रूप से प्लास्टिक को हटाने का काम पिछले तीन रविवार से कर रहे हैं. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) के अनुज धर्मेंद्र सिंह (Dharmendra Singh) के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने शिवरामपुर घाट पर श्रमदान कर प्लास्टिक के बोतल, पालीथीन, जलकुंभी व अन्य कूड़ा-कचरा की साफ-सफाई की.

प्लास्टिक मुक्त करने तक होगी गंगा घाट की सफाई- धर्मेंद्र सिंह 

इस दौरान निकले कचरे को तत्काल नगरपालिका के वाहन से हटवाया भी गया. सफाई को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह रहा. लोक भारती से जुड़े धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित गंगा तटों को कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक मुक्त करने तक यह अभियान निरंतर रूप से प्रत्येक रविवार को चलेगा. खासकर गंगा घाटों को प्लास्टिक मुक्त करने तक साफ-सफाई का अभियान चलेगा.
उन्‍होंने आगे कहा कि यह सामाजिक पहल इसलिए किया गया है कि इसमें आम लोग भी आएं और अपना सहयोग दें तभी एक स्वच्छ समाज का निर्माण संभव होगा. इस दौरान लोगों ने घाट पर योगाभ्यास भी किया. उन्‍होंने कहा लोक भारती के हरियाली अभियान के तहत जनपदभर में हरीशंकरी के पौधरोपण का भी अभियान जल्द शुरू होगा. इसमें कोई भी व्यक्ति जगह बताएगा तो वहां टीम जाकर पौधरोपण करेगी. अभियान में रजनीकांत सिंह, गुड्डू सिंह, श्याम बाबू रौनियार, अमरीश पांडेय, विवेक पाठक, मंजय सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This