Fatehpur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Must Read

Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई. जिससे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. ये सभी किसी समारोह से दावत खाने के बाद बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे. तभी ये हादसे का शिकार हो गए.

दोनों बाइक सवारों ने नहीं लगाया था हेलमेट

तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया. हादसे के वक्त दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल लेकर पहुंची. जहां तीन लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया.

तत्काल सभी को सीएचसी गाजीपुर पहुंचाया

बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे मेवली मोड़ पर दुर्घटना की सूचना मिली थी. मौके पर दो बाइकों की भिड़ंत की बात पता चली. हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल थे. तत्काल सभी को सीएचसी गाजीपुर पहुंचाया गया. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी. एक घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया.

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25) अपने दो साथियों सौरभ द्विवेदी (28) और उमेश पाल के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था. मेवली मोड़ पर दूसरी दिशा से आ रहे दुगरई गांव निवासी गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) बहुआ की बाइक टकरा गई. रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और ये बड़ा हादसा हो गया.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस सड़क हादसे में आकाश यादव, सौरभ द्विवेदी और गजराज पाल की जान चली गई. गंभीर रूप से घायल उमेश पाल ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें. Gold Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ वार से बाजार में डर, क्या सोना ₹1.75 लाख और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगी?

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This