UP में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ टैक्स फ्री, CM योगी ने कैबिनेट के साथ देखा शो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने पहुंचे. शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारिओं के साथ फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद सीएम ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है.

शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया. मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे. यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ कर चुके हैं.

इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म करने के बाद विक्रांत ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version