शादियाबाद/जखनिया (गाजीपुर)। नषा त्याग शाकाहार अपनायें. मां बहनों की लाज बचायें.., मानव जीवन है अनमोल, सद्गुरु मिले भेद दें खोल.., शाकाहार सुखद आहार. षुद्ध खून करता संचार.. आदि संदेषों और नारों के साथ जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपनी जिला गाजीपुर की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ कल सायंकाल कुनआन मौनी बाबा धाम में अपना 47वां पड़ाव डाला. आज यहां सत्संग समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवन में खानपान का बहुत प्रभाव होता है. ‘‘जैसा खाये अन्न, वैसा होवे मन.’’ इतने स्कूल, कालेज, विष्वविद्यालय के बाद भी हिंसा, अपराध की घटनायें बढ़ती जा रही हैं उसका मूल कारण षराब व मांसाहार है.
भौतिक षिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक व संस्कारयुक्त षिक्षा की जरूरत है. संतों, महात्माओं, फकीरों ने मानव शरीर को हरिमन्दिर, कुदरती काबा, जिंदा भगवान का घर बताया. यह किराये का मकान, किसी संत सत्गुरु से रास्ता लेकर भगवान की भक्ति के लिये दिया गया है, ताकि साधन भजन करके समय पूरा होते ही अपने घर वापस आ जाओ. लेकिन परमात्मा द्वारा दिये मकान को आपने गन्दा कर दिया. तमाम खोटे, गन्दे कर्मों के कारण उसके भोग, भोग रहे हैं. प्रेमियों को नामदान देते हुये संत जी ने कहा कि यह रास्ता सच्चा है. इसे करोगे तो आपको दिखाई और सुनाई देने लगेगा.
इससे अपना कल्याण करा लें, यदि यह न किया तो जीवन व्यर्थ चला जायेगा. शाकाहारी-सदाचारी, नषामुक्त होकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग करें. इससे बहुत बड़ा पुण्य मिलेगा. महाराज जी ने मथुरा बाईपास पर जयगुरुदेव आश्रम में आगामी 3 से 5 मार्च तक होने वाले होली सत्संग मेले मं आने का सभी को निमन्त्रण दिया. उपस्थित सभी लोगों को साधुवाद कहते हुये उनके सुखद जीवन की मंगल कामना किया. षांति व्यवस्था में पुलिस प्रषासन का सहयोग रहा.
इस अवसर पर शिवनारायण चौहान, शिव प्रकाष गिरि ‘‘पुजारी जी’’, ओम प्रकाश पाण्डेय, ओंकार विष्वकर्मा, नाथूराम यादव, विजय कुमार, चन्द्रदेव यादव, कमलेश यादव, मोती यादव, उदय प्रताप यादव, शिवनाथ यादव, सहयोगी संगत खीरी के वीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव किसान इण्टर कालेज खिलवा सिखड़ी के लिये प्रस्थान कर गई. यहां कल (आज) दोप. 12 बजे से सत्संग संदेष आयोजित है.