पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: चर्चित विनीत राय हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. बिंदु होटल मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में नामजद आरोपी एवं कथित कटरा गैंग का सदस्य कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस ने घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद से फरार था आरोपी

बताया जा रहा है कि बीते दिनों बिंदु होटल संचालक के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कमलेश बिंद का नाम प्रमुख आरोपियों में शामिल था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी.

देर रात हुई मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान कमलेश बिंद और पुलिस टीम का आमना-सामना हुआ. जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जांच नए मोड़ पर पहुंची

विनीत राय हत्याकांड ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी. अब मुख्य आरोपी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मामले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

जल्द होगी प्रेस वार्ता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की जाएगी.

Latest News

Guru Purnima 2026: ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय…,’ गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

Guru Purnima 2026: आज29 जुलाई को आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन गुरु की पूजा विशेष रूप...

More Articles Like This

Exit mobile version