Holi 2025: सीएम योगी ने बरसाना में खेली फूलों की होली, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Holi 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, शुक्रवार को मथुरा के बरसाना में होली महोत्सव में पहुंचे. यहां सजे मंच पर भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. सीएम योगी के मंच पर आते ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, शैलजकांत मिश्र, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, पूरन प्रकाश विधायक आदि ने पटुका पहनकर स्वागत किया. बता दें कि बरसाना में आज लड्डू होली का कार्यक्रम है. कल लठमार होली खेली जाएगी. सीएम योगी ने रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही बरसाना में फूलों की होली भी खेली.
श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें सीएम योगी भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. इस दौरान सीएम योगी ने रंगोत्सव 2025 के भव्य आयोजन में पधारे संतों का आभार जताया, साथ ही सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि समारोह से पहले राधारीनी के मंदिर में जाकर माथा टेका. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब तो दिल्ली में भी आई रामभक्तों की सरकार आ गई है. अब यमुना मैया भी गंगा की तरह निर्मल होंगी.

उन्‍होंने आगे कहा, हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं.
वहीं, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह अयोध्या, काशी और प्रयागराज का विकास हुआ, उसी तरह ब्रज भूमि को भी अगले दो साल में विकसित किए जाने के लिए एजेंडे में शामिल किया जाएगा.

20 कुंतल लड्डुओं की वर्षा

प्रेम व मिठास के साथ अबीर गुलाल में सराबोर बरसाना की लड्डू होली बृषभानु नंदनी के आंगन में खेली गई. 20 कुंतल बूंदी के लड्डुओं की वर्षा की गई, जिसे लूटने के लिए श्रद्धालु भी लालायित हुए. फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लड्डू होली होती है. वहीं, स्थानीय हलवाई बबलू शर्मा ने बताया, उन्हें लड्डू होली पर श्रद्धालुओं से 10 कुंतल लड्डू तैयार करने का ऑर्डर मिला. कुछ बिना ऑर्डर के भी लडडू तैयार किए जा रहे है. वहीं, सेवायत मोंटू गोस्वामी ने बताया कि लड्डू होली के दौरान करीब दस कुंतल अबीर गुलाल भी लड्डुओं के साथ भक्तों पर उड़ाया जाएगा.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This