Independence Day: यूपी के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में स्वतंत्रता दिवस की धूम, हुआ ध्वजारोहण

Must Read

Independence Day: आज भारत आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है. देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है. लोग आजादी के महापर्व को उत्साह के साथ मना रहे हैं. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया.

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने वहां पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया और 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न तरह की देशभक्ति के जज्बे से भरी प्रस्तुति देकर लोगों का दिव जीत लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This