जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं. आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए और कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है. सीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

सीएम योगी के समक्ष कुछ वादी जमीन कब्जा व मारपीट आदि की शिकायत लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हर एक व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी शिकायत सुनी, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर कानून व राजस्व के प्रकरण में तेजी से सुनवाई करते हुए इसका निस्तारण किया जाए.

भू-माफिया के खिलाफ नियमित रूप से जारी रखे कार्रवाई

सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है. इसमें हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रशासन और जनपद, मंडल, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भू-माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज: सीएम योगी

गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ पीड़ितों ने ‘जनता दर्शन’ में पहुंचकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. इस पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. आप भी हॉस्पिटल से जल्द एस्टिमेट बनवाकर दें, एस्टिमेट मिलते ही आपके इलाज में सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी. धन के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा.

सीएम योगी ने बच्चों को दुलारा, दिए चॉकलेट

‘जनता दर्शन’ में अपने अभिभावकों के साथ कई बच्चे भी पहुंचे थे. नन्हे-मुन्ने बच्चों के सामने सीएम योगी का बालप्रेम फिर उमड़ पड़ा. सीएम ने बच्चों का हाल जाना, उन्हें दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट दी. सीएम ने अभिभावकों से कहा कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखें. यह अपनत्वपूर्ण भाव सुन अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version