janata Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्या, बोले- गरीबों को उजाड़ने वालों को न बख्शे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata Darshan: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. सीएम योगी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं.

सीएम योगी ने गंभीरतापूर्वक सुनी लोगों की समस्या

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास सीएम खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं को सुना. बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए.

सीएम ने अधिकारियों को दिए समस्याओँ के समाधान के निर्देश

पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए. अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किए कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए.

जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं.

गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए. जनता दर्शन में कई पारिवारिक विवाद के मामले भी आए थे. इस पर सीएम योगी ने उभयपक्षों के बीच पहले संवाद और बात न बनने पर यथोचित विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाजः सीएम योगी

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए.

सीएम योगी ने बच्चों को दुलारा

इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. उन बच्चों को मुख्यमंत्री चॉकलेट देते हुए उन्हें दुलारा.

Latest News

हॉर्मूज की निगरानी कर रहे IRGC नेवी के चीफ Alireza Tangsiri की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

Alireza Tangsiri Killed : मध्य-पूर्व में जारी जंग के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है. साथ ही इजरायली...

More Articles Like This

Exit mobile version