जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Janata Darshan: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए.

अवैध कब्जे के मामले में सख्त कार्रवाई करें

अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे.

सीएम योगी के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आए. पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए इसके समाधान के निर्देश दिए.

प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीः CM योगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को स-समय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाए.

जनता दर्शन में बिल्डर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे लोग

गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से सीएम तक पहुंची. पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है. सीएम योगी ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version