जनता दर्शनः सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लिया. सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है. निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा. मुख्यमंत्री ने जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए.

सीएम के सामने उद्यमियों ने रखी अपनी समस्याएं

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं. मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है. सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं. उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

कासगंज से आए पीड़ित ने मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी. पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया. वहीं, एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया. अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी. कहा कि समस्या चाहे जितनी भी बड़ी हो, हर हाल में उसका समाधान होगा.

सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा. एक बच्चे के पास पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि किताबें पढ़ो. सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है. इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है. सीएम ने मोबाइल आदि का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी.

Latest News

अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर MSP के मुद्दे तक! राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला तीखा हमला

Rakesh Tikait on US trade deal farmers: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में किसान यूनियन...

More Articles Like This

Exit mobile version