जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी सैनिकों की समस्याएं, कहा- ‘आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके…’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए सैनिकों की समस्याएं सुनी. सीएम योगी ने कहा, ‘आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए. आपके परिवार सहित प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है. सरकार इसे लेकर पहले दिन से गंभीर है.’

सरकार हर समस्या का कराएगी उचित निराकरण

सीएम योगी ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइए. सरकार हर समस्या का उचित निराकरण कराएगी. ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता व स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले भी आए. मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण के निर्देश दिए.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

‘जनता दर्शन’ में कई जनपदों से सैनिक भी आए थे. इनमें से कुछ मामले जमीनी विवादों के भी थे. मुख्यमंत्री ने इनके प्रार्थना पत्र लिए और स्थानीय जिला-प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि देश की सीमा व आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों से संपर्क करें. उनकी समस्याओं का हर हाल में समयसीमा के अंदर उचित निराकरण कराएं और पीड़ित परिवार को संतुष्ट करें.

इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजिए

‘जनता दर्शन’ में पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता और स्थानांतरण से जुड़े मामले भी आए. सीएम योगी ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि जमीनी विवाद में सभी पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए.  इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर मुख्यमंत्री ने मरीज के परिजनों से कहा कि आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हुए अस्पताल से एस्टिमेट बनवा लीजिए. सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है. आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी. इलाज में धन का अभाव नहीं होगा.

Latest News

पश्चिम बंगाल में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण, BJP ने अपने प्रचार की रणनीति में किया बदलाव-सुकांत मजूमदार

Kolkata: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि 2026 का विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल के लिए एक...

More Articles Like This