जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ जाएगी पहली फ्लाइट, 172 किसानों को मिला पहला टिकट, सभी बनेंगे यात्री

First Flight From Jewar Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से सोमवार यानी 15 जून को पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान में कोई बड़े वीआईपी नहीं, बल्कि वे 172 किसान सफर करेंगे, जिन्होंने इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी उपजाऊ जमीनें खुशी-खुशी दान कर दी थीं.

विधायक धीरेंद्र सिंह के विशेष प्रयास

जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह के विशेष प्रयासों से इन सभी 172 किसानों को इस पहली फ्लाइट का टिकट देकर बेहद खास सम्मान दिया जा रहा है. विधायक धीरेंद्र सिंह खुद इन अन्नदाताओं के साथ फ्लाइट में बैठकर जेवर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचने के बाद सभी 172 किसानों का कार्यक्रम भी बेहद खास तय किया गया है.

सीएम योगी से एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात

राजधानी पहुंचने के बाद ये सभी किसान मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान किसान मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेंगे. जेवर जैसे ग्रामीण इलाके को वैश्विक स्तर का औद्योगिक और हवाई हब बनाने, जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा देने और पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी किसान मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे.

एक छोटा सा आदर-सत्कार

विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस पूरी पहल को किसानों के त्याग, सहयोग और समर्पण के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधि की ओर से एक छोटा सा आदर-सत्कार बताया है.

इसे भी पढ़ें. UP: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश यादव की वजह से बाधित हुई पंचायत चुनाव की प्रक्रिया

Latest News

जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Cm Yogi Janta Darshan: सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के...

More Articles Like This

Exit mobile version