Jhansi: भीषण सड़क हादसे में सगे भाईयों की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में सगे भाईयों को मौत हो गई है और बहन को गंभीर चोटें आईं है. जानकारी के अनुसार ये हादसा उस दौरान हुई जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर हाईवे से जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक ने बाईक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में भाईयों को मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, बहन गंभीर रूप से जख्मी है.

कहां की है घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों झांसी जनपद के कस्बा बड़ागांव के रहने वाले हैं. दरअसल, 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री बालकिशुन, उसका भाई करन पुत्र बालकिशुन उम्र 14 वर्ष तथा ममेरा भाई 12 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरगोविंद कस्बा में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए हुए थे. वहां से चादर चढ़ा कर लौटने के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे जब वो खिल्ली और पूंछ के बीच हाईवे पर पहुंचे, इसी दौरान कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

सगे भाईयों की मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक 4 वर्षीय करन और 12 बर्षीय धर्मेंद्र बीच हाईवे पर जा गिरे जिनके ऊपर ट्रक चढ़ने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने दोनों के शवों को मुर्दाघर झांसी भेज दिया. वहीं प्रियंका को मोंठ सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया. शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें- ये शादी कार्ड है या रिसर्च पेपर! PhD स्कॉलर कपल ने बनवाया ऐसा शादी कार्ड, मेहमानों के उड़े होश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This