कानपुर में किन्नर व उसके भाई की हत्या, सड़ा- गला शव देख रो पड़ी मां, पुलिस बोली- चार दिन पहले हुई यह वारदात

Must Read

Kanpur: कानपुर में बदमाशों ने किन्नर व उसके 12 साल के गोद लिए भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी. मैनपुरी से चार दिन बाद घर पहुंची मां को दोनों का सड़ी- गली हालत में शव मिला. बेटा देवा (12) फर्श पर पड़ा था. जबकि, किन्नर काजल (35) का शव दीवान के अंदर मिला.

शादियों में नाचने का काम करती थी काजल

घर में सामान बिखरा था. अलमारी से सोने की चूड़ियां समेत जेवर गायब थे. पूरा मामला कानपुर शहर के योगेन्द्र विहार का है. पुलिस के मुताबिक मैनपुरी जिले के कृष्णानगर थानाक्षेत्र के धरमंगपुर निवासी बृजेश दुबे की दो बेटियां काजल व चांदनी हैं. उन्होंने एक बेटा देवा को भी गोद ले लिया था. मां गुड़िया ने बताया कि, काजल किन्नर थी. वह शादियों में नाचने का काम करती थी. उसका ग्रुप था, जिसमें कुछ किन्नर व युवक शामिल थे.

मैंने गेट खोला तो बहुत बुरी बदबू आई

एक माह पहले ही वह भाई देवा को लेकर कानपुर पहुंची थी. वहां खाड़ेपुर योगेंद्र विहार में केला गोदाम के पास किराए के मकान में रहती थी. तीन दिन पहले मैंने कई बार काजल को फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया. मुझे काफी डर लग रहा था. मैं शनिवार की रात को मैनपुरी से उसके घर योगेंद्र विहार पहुंच गई. मैंने काजल को और फिर कई बार देवा को आवाज दी, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. मेरे पास मकान की चाबी भी रहती थी. मैंने गेट खोला तो बहुत बुरी बदबू आई. कमरे की लाइट जलाई तो चीख निकल गई.

गला घोंटकर की गई है दोनों की हत्या

बेटा देवा फर्श पर पड़ा हुआ था. उसका शव सड़ चुका था. पड़ोसी भी पहुंच गए. सूचना मिलते ही DCP दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी, ADCP दक्षिण योगेश कुमार, ACP चित्रांशु गौतम व हनुमंत विहार थाने का फोर्स व फोरेंसिक टीम पहुंच गई. DCP दक्षिण ने बताया कि, चार दिन पहले यह वारदात हुई है. गला घोंटकर दोनों की हत्या की गई है. पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएंगी. आसपास सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं. आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This