लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल को मिलेंगी कई सौगातें, पीएम मोदी करेंगे गोरखपुर का दौरा!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Gorakhpur Visit: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों की निगाह उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर है. उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी समेत अन्य पार्टियां एड़ी से चोटी का जोर लगा रही हैं. कांग्रेस ने चुनाव से पहले यूपी जोड़ो यात्रा शुरू की है. वहीं, समाजवादी पार्टी सियासी जमीन मजबूत करने में लगी है. इन सब के बीच भाजपा वोटर्स को साधने में लगी है. चुनाव से कई महीने पहले ही प्रदेश में दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: CM योगी ने पूछा ऐसा सवाल, मोमोज वाले के सामने खड़े होकर रवि किशन को देनी पड़ी सफाई

चुनाव से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यूपी आना-जाना लगा है. बताया जा रहा है कि आने वाले 1 से 2 महीनों मे पीएम मोदी यूपी के कई दौरे कर सकते हैं. हाल ही में पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर थे. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी करोडो़ं के परियोजनाओं की सौगात दी. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी मकर संक्रांति के बाद गोरखपुर का दौरा कर सकते हैंं.

सीएम सिटी को मिलेंगी कई सौगातें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोरखपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन का शिलान्यास और धुरियापार में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा स्थापित कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन मकर संक्रांति के बाद हो सकता है. हालांकि, पीएम मोदी के गोरखपुर दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी के आने को लेकर अंदरखाने तैयारी शुरू हो चुकी है.

सैनिक स्कूल का भी होना है उद्घाटन

गोरखपुर के खाद कारखाना परिसर में बन रहे सैनिक स्कूल का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस विद्यालय का भी उद्घाटन कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो खाद कारखाना परिसर में ही प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. साथ में धुरियापार में भी कार्यक्रम की संभावना है. वहीं, बहुप्रतीक्षित सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन परियोजना को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की निगरानी तेज कर दी गई है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version