Lucknow: बेकाबू ट्रक ने 2 लोगों को रौंदा, चालक को मिर्गी का दौरा आने से हुआ हादसा  

Must Read

Road accident in Gosaiganj: लखनऊ के गोसाईगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की जान चली गई. गंगागंज बाजार में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे लगे आइसक्रीम हाफ डाले के पास खड़े दो लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने सीएचसी पर दम तोड़ दिया. वहीं, आइस्क्रीम विक्रेता भी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  इस हादसे में पुलिस का मानना है कि ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल ट्रक और चालक को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लें लिया है।


प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, गंगागंज चौराहे पर सुल्तानपुर हाईवे पर नई बस्ती निवासी यूसुफ कुरैशी(60)  गांव के ही मोहम्मद नसीब अली उर्फ सन्ने (75) के साथ आइसक्रीम के हाफ डाले के पास खड़े होकर बात कर रहे थे तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूसुफ को रौंदते हुए हाफ डाले और बुजुर्ग नसीब को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजस्थान निवासी आइसक्रीम विक्रेता अनूप पंडित और नसीब गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने नसीब को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अनूप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This