Mahakumbh: आज प्रयागराज में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, 54 मंत्रियों संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराज: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं. प्रयागराज में ही आज यूपी कैबिनेट की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.

बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे. इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है. बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी सहित सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे.

अर्धकुंभ में भी हुई थी कैबिनेट की बैठक
पूजन के बाद सभी मंत्री संगम तट पर बनी जेटी के जरिए त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे. मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है, जब योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी सीएम योगी अपनी कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे थे और साधु-संतों के साथ गंगा स्नान किया था. सीएम योगी लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं का खुद जायजा ले रहे हैं और अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज कैबिनेट की मीटिंग प्रयागराज में रखी गई है, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी.

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और उनकी मंजूरी हो सकती है. इनमें यूपी के 40 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख है. प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम के बॉंड जारी करने का निर्णय भी लिया जा सकता है, जो बुनियादी ढांचे और शिक्षा के सुधार में अहम कदम होगा. इसके अलावा, हाथरस, बागपत और कासगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज, आगरा में नई आवासीय परियोजना, बलरामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और यूपी एयरोस्पेस और डिफेंस यूनिट प्रोत्साहन नीति पर भी फैसला हो सकता है. सात जिलों को मिलाकर धार्मिक सर्किट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version