कर्नाटक: यालापुरा में हादसे का शिकार हुआ ट्रक, 10 की मौत और 15 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यालापुरा: कर्नाटक से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है. यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर आज भोर में हुआ. तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में जहां दस लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बताया गया है कि एक ट्रक गुलापुरा में सब्जी ले जा रहा ट्रक था. इसी दौरान भोर में करीब चार बजे रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रिपर से टकरा गया. इस हादसे में ट्रक पर सवार दस लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए.

पुलिस ने क्या बताया?
घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस सब्जी के ट्रक में लोग यात्रा कर रहे थे, वह बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया. पीड़ित सभी फल विक्रेता, सावनूर से चले थे और फल बेचने के लिए यालापुरा मेले की ओर जा रहे थे. उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने कहा कि ये सावनूर-हुबली रोड पर यात्रा कर रहे थे, ये दुर्घटना जंगली इलाके में हुई है.

नारायण ने मीडिया को बताया, ‘सुबह लगभग 4 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में एकदम बायीं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया.’ उन्होंने कहा कि घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है. अधिकारी ने कहा, ’10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version