महाराष्ट्र के डिप्टी CM का निधन: CM योगी ने कहा- हृदय विदारक घटना, मायावती-अखिलेश ने भी जताया शोक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajit Pawar Plane Crash: बुधवार को प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया. इस घटना ने राजनीतिक जगत को हिलाकर रख दिया. हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई. निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है.

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.

अजित पवार के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार का आज बारामती में विमान हादसे में हुई मौत अति-दुखद है. उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.

Latest News

02 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 May 2026 Ka Panchang: पंचांग एक महत्वपूर्ण आधार है, जिसमें तिथि, योग, नक्षत्र और करण के साथ-साथ दिनभर के...

More Articles Like This